उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में चीला शक्ति नहर के पास बड़ा सड़क हादसा, रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार अधिकारियों की मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश क्षेत्र लक्ष्मण झूला थानांतर्गत चीला के समीप इलेक्ट्रॉनिक वाहन के ट्रायल के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकराते हुए वाहन चीला शक्ति नहर दीवार से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में सवार रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और दो लोग नहर में जा गिरे। घटना की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पर अधिकारी राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। जबकि नहर में गिरे लोगों को एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में इलेक्ट्रॉनिक वाहन के ट्रायल पर निकले अधिकारियों के टीम उस वक्त हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा हैं कि ट्रायल के दौरान चालक का नियंत्रण वाहन का हट गया और वाहन पेड से टकराते हुए शक्ति नहर दीवार से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

बताया जा रहा हैं कि वाहन में सवार दो लोग नहर में जा गिरे। मरने वालों में एक वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल, जो पीएमओ उप सचिव (प्रधानमंत्री कार्यालय) मंगेश घिल्डियाल के भाई हैं, के अलावा उप वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी और सैफ अली खान उर्फ सैफी (महावत) की भी मौत की पुष्टि हुई है। वहीं ड्राइवर हिमांशु गुसाईं घायल बताया जा रहा है। इसके अलावा राजाजी नेशनल पार्क के डॉक्टर राकेश नौटियाल भी घायल है। वहीं कुलराज सिंह, अंकुश, अमित सेमवाल और अश्विन (बिज्जू) भी घायल है, जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

वहीं नदी में गिरे दो लोग लापता बताए जा रहे है। लापता दोनों लोगों की तलाश में एसडीआरएफ टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। हादसे कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन प्रथम दृष्ट्या बताया जा रहा है कि ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह घटना हुई है। ट्रायल के दौरान कंपनी का ही ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। घाटन की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जो आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago