उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में हाथी का आतंक, आबादी में घुसने से मची अफरातफरी, युवक को पटका

ऋषिकेश: –  राजाजी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से निकलकर एक हाथी बैराज पुल होते हुए एम्स रोड पहुंच गया। हाथी के आने से पुल से लेकर एम्स रोड पर अफरातफरी मची रही। सड़क किनारे ठेलियों में खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान हाथी ने एक मानसिक दिव्यांग युवक को पटक दिया। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। वन विभाग और पार्क की टीम ने हाथी को जंगल में खदेड़ दिया। रविवार शाम करीब तीन बजे राजाजी राष्ट्रीय पार्क की गौहरी रेंज के जंगल से हाथी कुनाऊ गांव होते हुए बैराज पुल पर आ गया। पुल पर इस दौरान कई वाहन चल रहे थे। हाथी को देखते हुए कुछ चालकों ने वाहनों की रफ्तार बढ़ा दी। कुछ ने सामने हाथी देखकर वाहन मोड़ लिए। हाथी बैराज पुल से एम्स रोड पर आ गया। आसपास ठेलियों में खाना खा रहे लोगों ने भगदड़ की स्थिति बनी रही।

कई लोग खाना छोड़कर सुरक्षित चले गए। हाथी एम्स के गेट नंबर एक से बीरभद्र मंदिर की ओर बढ़ गया। इस दौरान मंदिर के पास एक दिव्यांग युवक निकल रहा था। हाथी ने उसे पटक कर नाली की ओर फेंक दिया। हाथी इसके बाद बीरभद्र के जंगलों की ओर चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना पर पार्क की गौहरी रेंज और ऋषिकेश रेंज से वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद हाथी को पार्क सीमा में खदेड़ दिया गया। ऋषिकेश रेंजर गंभीर सिंह धमांदा ने बताया कि पार्क के जंगल से निकलकर हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंचा था। जिसे संयुक्त टीम ने जंगल में खदेड़ दिया। बताया कि घायल खतरे बाहर है।

पिछले कुछ दिनों से झुंड में शामिल चार हाथी पार्क के जंगल से निकलकर ऋषिकेश रेंज के बीरभद्र की ओर आ रहे थे। रविवार को झुंड में शामिल एक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। रेंजर धमांदा ने बताया कि हाथी टस्कर नहीं था। कुछ दिन से झुंड आ रहा था। आज इस झुंड में शामिल एक हाथी पहुंचा। बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी ऋषिकेश में अलग-अलग जगह आबादी क्षेत्र में आकर हाथी उत्पात मचाते रहे हैं। हाथी के आबादी क्षेत्र में आने के बाद कई लोग वीडियो बनाने लगे। आगे हाथी जा रहा था और पीछे लोग वीडियो बना रहे थे। हाथी के आबादी क्षेत्र में आने के कई वीडियो इंटरनेट मीडियो पर प्रसारित हो रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago