रायवाला:- राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर एक हाथी शनिवार रात अचानक हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर आ धमका। हाथी को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया, वहीं हाथी ने भी भीड़भाड़ व वाहनों को देखकर जंगल की ओर दौड़ लगाई और जंगल की तरफ चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि करीब महीने भर से एक टस्कर क्षेत्र में घूम रहा है। वह अक्सर हाईवे और आबादी क्षेत्र में आ जाता है। फरवरी माह में ही यह टस्कर चार बार हाईवे पर आ चुका है।
शनिवार रात करीब नौ बजे रायवाला बाजार में जिस जगह हाथी आया, उससे कुछ ही दूरी पर हाट बाजार लगा हुआ था। बाजार जा रहे लोग भी हाथी को सड़क पर देख दहशत में आ गए। हालांकि, हाथी तुरंत ही वहां से पीछे लौटा और पंजाब नेशनल बैंक के पास वाली गली से होता हुआ राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…