देश-विदेश

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में धरना, नारेबाजी

बिहार:-  बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर फिर प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार दोपहर पटना में छात्र और शिक्षक सड़क पर उतर गए। कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों में खान और रहमान सर समेत कई लोग शामिल हैं। यह सभी छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रहे हैं। सभी लोग बीपीएससी और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को जल्द से जल्द रद्द करे और दुबारा एग्जाम ले। जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक प्रदर्शन जा रही है।

वहीं खान सर ने कहा है कि हमलोग पिछले कई दिनों से 70वीं पीटी परीक्षा दुबारा लेने की मांग कर रहे हैं। बीपीएससी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। अभ्यर्थी कोई गलत नहीं कर रहे हैं। सरकार के हित में री-एग्जाम होगा। खान सर ने अगर सरकार जनता की नाराजगी नहीं झेलना चाहती है तो री-एग्जाम करवाा दें। यह राजनीति विषय नहीं है। छात्रों के हित से जुड़ा मुद्दा है। एग्जाम में गड़बड़ी हुई है इसे छुपाया नहीं जा सकता है।

बता दें कि सैकड़ों अभ्यर्थी ने मुसल्लहपुरहाट से पैदल मार्च करते हुए बाकरगंज गांधी मैदान पहुंचे। यहां से वह गर्दनीबाग की ओर जा रहे हैं। वहीं रहमान सर भी गर्दनीबाग पहुंच चुके हैं। आज हाईकोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई होगी। हमलोग की मांग को बिहार सरकार जल्द से जल्द पूरा करे और दुबारा परीक्षा ले। इधर, छात्रों की आक्रोश को देखते हुए पटना में कई जगहों पर भारी पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई है। पटना पुलिस अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago