देश-विदेश

पटना में महागठबंधन विधायकों और पुलिस के बीच हुई झड़प, परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

बिहार:- बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार दोपहर महागठबंधन ने नेताओं ने फिर से अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गए। पटना में राजभवन मार्च के लिए भाकपा माले और काग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के पास जमा हुए। इसके बाद नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह राजभवन की ओर बढ़ ही रहे थे कि निर्वाचन आयोग के पास पटना पुलिस ने मार्च को रोका दिया। इसके बाद महागठबंधन के विधायकों ने विरोध जताया। देखते ही देखते विधायकों और पुलिस के झड़प होने लगी। फिलहाल नाराज विधायक रोड पर बैठ कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायकों के हाथों में परीक्षा रद्द करें और लाठीचार्ज के विरोध वाले पोस्टर हैं।

इधर, सड़क पर बैठे विधायकों को पटना पुलिस की टीम समझाने की। माले विधायक संदीप सौरभ ने पुलिस से पूछा कि आप हमलोगों को किस नियम के आधार पर राज्यपाल से मिलने से रोक रहे हैं। नियम दिखाइए कि विधायक राज्यपाल से नहीं मिल सकते हैं? इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी मामूली झड़प भी हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago