बिहार:- बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कर री-एग्जाम लेने की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। हालांकि वह पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे हैं। उन्होंने दो जनवरी से आमरण अनशन का एलान किया था। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है। पीके के साथ सैकड़ों अभ्यर्थी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। गांधी मैदान में बापू की मूर्ति के नीचे बैठकर सभी लोग री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। वह री-एग्जाम..हम लेकर रहेंगे के नारे लगा रहे।
प्रशांत किशोर की टीम की ओर से कहा गया है कि आज हमलोगों के प्रदर्शन का दूसरा दिन है। जब तक नीतीश सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन का माहौल इतना गर्म हो चुका है कि आयोग अब खुद को अभ्यर्थियों और प्रशांत किशोर की चुनौती के सामने घिरा महसूस कर रहा है। मैदान में डटे सैंकड़ों युवा यह साफ कर रहे हैं कि अब न्याय की लड़ाई किसी भी सूरत में रुकेगी नहीं।
पीके की ओर से कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 5 मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी 5 मांगें हैं…
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…