देहरादून : देहरादून के झाझरा में एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इस दौरान कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने करीब चार साल पहले प्लाट के पास ही वाटर प्लांट लगाया था। तब इस प्लाट में प्लांट का गोदाम था। करीब तीन साल पहले यहां से काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। मंगलवार को एक सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं, सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शिफ्ट किया। एसएसपी का कहना है कि अब सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…