उत्तराखण्ड

आगरा के दूध प्लांट में गैस रिसाव से मची भगदड़, पांच कर्मचारी थे अंदर मौजूद

आगरा :-  यूपी के आगरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां दूध प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हो जाने से इलाके में भगदड़ मच गई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, बताया गया कि घटना के समय प्‍लांट में पांच कर्मचारी अंदर मौजूद थे। गैस रिसाव होने से कर्मचारियों में अफरातफरा मच गई।

प्‍लांट के अंदर मौजूद चार कर्मचारी भागने में सफल रहे। वहीं, एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बताया गया कि दम घुटने से प्‍लांट ऑपरेटर राजू की मौत हो गई, अमोनिया गैस रिसाव की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में भी भगदड़ मच गई, सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके को खाली करा लिया।

सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस अफसर पहुंच गए, जिस दूध प्‍लांट में गैस रिसाव हुआ है वह भाजपा नेता व पिनाहट के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान का बताया जा रहा है। प्लांट के मालिक सुग्रीव सिंह चौहान ने बताया कि प्लांट वर्तमान में बंद था, मशीन सही करने के लिए शाम को पांच कर्मचारी प्लांट में पहुंचे थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago