उत्तराखण्ड

छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव पुलिस ने की चीला बैराज से बरामद

देहरादून:- 

छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त का शव चीला बैराज से पुलिस को हुआ बरामद

अभियुक्त द्वारा युवती की हत्या करने के उपरांत शक्ति नहर में कूद कर की थी आत्महत्या

घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु चलाया जा रहा था सर्च अभियान

युवती की हत्या की दुखद घटना की जांच में अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या करने के उपरांत नहर में कुदकर आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया था, जल पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा आज अभियुक्त के शव को चीला नहर से बरामद किया गया है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई है, घटना में किसी अन्य के सम्मिलित होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुऐ है। :- एसएसपी देहरादून

छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र भट्ट द्वारा उसकी हत्या किया जाना प्रकाश में आया था तथा अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट के दोस्त द्वारा अभियुक्त के घटना को अंजाम देने के बाद दिनांक 05/05/2024 की रात्रि में ऋषिकेश बैराज के पास से शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या किए जाने के बात बताई गई थी, घटना के बाद से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाते हुए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही थी।

सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 10 मई 2024 की प्रातः जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से अभियुक्त शैलेंद्र भट्ट का शव बरामद हुआ है। जिसके परिजनों को मौके बुलाकर उसकी शिनाख्त की कार्यवाही करवाई गई। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago