उत्तराखण्ड

एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा गोष्ठी

उत्तराखंड:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः-

1- चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर ले कि यात्रा के दौरान काफी संख्या में यात्रियों के जनपद में आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये जाये, साथ ही सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी/ड्रोन के माध्यम से नियमित रूप से सतर्क दृष्टि रखी जाये।

2- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थाे की बडी मात्रा के साथ गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से एल0आई0यू0/इंटेलिजेंस की टीमों के साथ कम्बांइड इन्ट्रोगेशन करते हुए उसके सोर्स तक पहुंचते हुए उनके विरूद्व भी प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साथ ही पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत आदतन नशा तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण व उन्हें निरूद्व करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये।

3- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में घटित सडक दुर्घटनाओ की समीक्षा करते हुए दुर्घटना के कारणो व उन्हें रोकने के उपायो के सम्बध्ंा में प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना सम्भांवित ब्लाइंड स्पॉटो को चिन्हित करते हुए ऐसे स्थानो पर दुर्घटनाओ को रोकने के लिये प्रभावी चैकिंग करना सुनिश्चित करें।

4- सभी थाना प्रभारी इस बात को सुनिश्चित कर ले कि सड़क दुर्घटना में पीडित व्यक्ति को सरकारी प्रतिकर योजनाओ का लाभ दिलाने के हेतु दुघर्टना से सम्बंधित रिपोर्ट को समयबद्व रूप से सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

5- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रो में रैश ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग, तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे, साथ ही चैकिंग के दौरान नियमित रूप से एल्कोमीटर का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाये तथा नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने पर नियमानुसार उनके परिजनों के विरूद्व भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

6- आदतन अपराधियों के विरूद्व गंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा ऐसे सभी अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति की गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

7- सभी थाना प्रभारी विभिन्न अभियोगो में वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे, साथ ही 02 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनाओं के लम्बित रहने के कारणो की सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी स्वंय समीक्षा करते हुए उनका समयबद्व निस्तारण सुनिश्चिित करें।

गोष्टी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले 07 लोगो को Good Samaritan के तहत प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago