उत्तराखंड:- देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए उत्तरकाशी में पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। यह प्लान शुक्रवार से लागू हो गया है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि ऋषिकेश से गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नरेन्द्रनगर, चंबा, धरासू बैंड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री का रूट रहेगा।
ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए नरेन्द्रनगर, चंबा, धरासू बैंड से ब्रह्मखाल राड़ी टाप, दोबाटा होते हुए जानकीचट्टी का रूट रहेगा। देहरादून से यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए देहरादून, डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, जानकीचट्टी का रूट रहेगा। यमुनोत्री धाम से गंगोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जानकीचट्टी, दोबाटा, राड़ी टाप, ब्रह्मखाल, धरासू बैंड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री का रूट रहेगा।
वहीं गंगोत्री से केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों के लिए हर्षिल, भटवाड़ी, गंगोरी, तेखला, मांडो, मानपुर, चौरंगी, लंबगांव, श्रीनगर का रूट रहेगा। गंगोत्री से ऋषिकेश जाने वाले वाहन हर्षिल, भटवाड़ी, गंगोरी, तेखला पुल से डाइवर्ट होकर मांडो, जोशियाड़ा, मनेरा, बडेथी, मातली, धरासू मार्ग का प्रयोग करेंगे। भारी मालवाहक वाहनों का शहरी क्षेत्र में सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…