देहरादून;- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत उत्तराखंड के 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड को दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में इम्फाल से इन 15 छात्रों को वापस लाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया एवं उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तदोपरान्त इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता व अनुरोध करते हुए इन सभी छात्रों को सुरक्षित
देहरादून लाने के क्रम में सभी छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर इनके टिकट उत्तराखण्ड शासन द्वारा बुक कर दिये गये हैं एवं संबंधित छात्रों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। दिनांक 12 मई, 2023 को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…