उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम धामी से की मुलाकात, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर की चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर अग्निपथ योजना के अंतर्गत 19 अगस्त से उत्तराखंड में होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ कोटद्वार से किए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को वृहद रूप दिया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए अग्निपथ योजना से जुड़ सकें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जिसमें कोटद्वार क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को बदले जाने, कृषि भूमि व आवासीय भवनों के ऊपर से 11व 32 केवी हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किए जाने, सिंचाई गूलों की मरम्मत एवं नई गूलों के निर्माण, मुख्य सड़क मार्गों का निर्माण, कलालघाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का नाम शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के बारे में बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर उचित कार्यवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago