उत्तराखण्ड

तीन दिवसीय लैंगिक समानता कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय लैंगिक समानता विषय पर अयोजित महिला विधायक सम्मेलन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बतौर मुख्यातिथि वर्चुअल रुप से जुड़ कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी सम्मेलन में भाग लिया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज अब लैंगिक समानता की ओर अग्रसर हो रहा है जो एक सुखद अनुभव है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 22 से 24 जून तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (लबसना) और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से महिला विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया है। आयोजन में 6 राज्यों जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की महिला विधायक ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक सभी प्रतिभागी इस आयोजन में लैंगिग समानता और उसके अलग-अलग पहलुओं पर अपना मत व्यक्त करेंगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हाल के वर्षों में देश में लैंगिक समानता को लेकर सरकार और समाज के कई अभियान चलाए गए। उनका काफी उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक व व्यवसायिक कार्यों के बीच संतुलन सिर्फ एक महिला ही बना सकती है।राष्ट्र और समाज के विकास के लिए समानता का होना जरूरी है, लैंगिक समानता विकास का मापक होता है। निर्णय लेने का अधिकार, आर्थिक स्वालंबन, राजनीतिक भागीदारी का होना महिलाओं लिए जरूरी है।

सरकार कई योजनाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास भी कर रही है लेकिन इसमें जन जागरूकता का होना भी जरूरी है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं, पुरुषों की भांति प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। चाहे वह सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक जैसे कोई भी क्षेत्र हो, अब स्त्रियों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक श्रीनिवास, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश की राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डी सी ठाकुर सहित विभिन्न प्रदेशों की महिला विधायक मौजूद रही।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago