उत्तराखंड महिलाओं का का बड़ा सम्मान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 26 मई से केरल की विधानसभा तिरुवनंतपुरम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 में प्रतिभाग करेंगी| इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों में महिला मंत्रियों के अलावा, विधानसभा की महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक और सांसद शामिल होंगी।
भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा| यह देश में पहली बार है जब महिला प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय स्तर पर इतना वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं के पर्याप्त प्रतिनिधित्व पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी “संविधान एवं महिलाओं के अधिकार ” विषय पर अपने विचार साझा करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 27 मई को समापन सत्र का उद्घाटन करेंगे|
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…