सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा, इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की।
समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी , कुलपति दून विवि डॉ. सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन , संगठन , संयुक्त सचिव सीबीएसई , उत्तराखंड जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं, नामांकन 25अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक ( प्रमुख हिमालय वैलनेस ) मुख्य अतिथि होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…