मनोरंजन

आयशा टाकिया ने सोशल मीडिया पर दिया पति फरहान आजमी पर लगे आरोपों पर अपना पक्ष

हाल ही में एक्ट्रेस आयशा टाकिया के बिजनेसमैन पति फरहान आजमी पर गोवा पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। उन पर लोकल लोगों को बंदूक दिखाने और धमकाने के आरोप लगे हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष बताया है। आयशा टाकिया अकेली सेलिब्रिटी नहीं है, कई और सेलिब्रिटीज भी हैं, जिनके रिश्तेदारों पर या उन पर पुलिस में मामला या केस दर्ज हुआ है।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के खिलाफ उनकी भाभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। साल 2020 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी की शादी टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स से हुई थी। कुछ समय पहले हंसिका की भाभी मुस्कान ने अपनी सास ज्योति मोटवानी, पति प्रशांत मोटवानी और अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाभी ने इन सब पर परेशान करने और खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

श्रेयस तलपदे को एक कोऑपरेटिव सोसायटी का प्रचार करना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ समय पहले लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों में एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे का नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये ठगे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे ने इस कोऑपरेटिव सोसाइटी की निवेश योजनाओं का प्रचार किया है।

अभिनेता आदित्य पंचोली ने 2005 में पार्किग विवाद में अपने एक पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन पर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। उन्हें कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। हाल ही में इस सजा से एक्टर को राहत मिली है। आदित्य पंचोली पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। कंगना रनौत ने भी कुछ साल पहले उन पर परेशान करने, घर में कैद करने और मारपीट करने जैसे आरोप लगाए थे। आदित्य पंचोली पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले साल काफी विवादों में घिरे रहे। एक मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करके, उनको प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी उन पर जांच कर रही है। ईडी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा भी मारा था और उनसे पूछताछ भी की थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में पुलिस केस भी हुआ था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago