मनोरंजन

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की सगाई की पुष्टि, रील से रियल बनी सुपरहिट जोड़ी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से जिन दो सितारों की लव-स्टोरी चर्चा में रही, वह अब एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। जी हां, नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में से एक विजय देवरकोंडा अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और अब फैंस को शादी का इंतजार है।

विजय देवरकोंडा की टीम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रश्मिका और विजय अगले साल यानी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, इस बारे में खुद रश्मिका या विजय ने कोई आधिकारिक पोस्ट या बयान अभी तक साझा नहीं किया है। लेकिन नजदीकी सूत्रों ने यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचा दी है। रश्मिका और विजय की दोस्ती और फिर नजदीकियां साल 2018 से चर्चा में हैं, जब दोनों पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ नजर आए थे। इसके बाद 2019 में आई डियर कॉमरेड ने उनके रिश्ते को और गहराई दी। ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री जितनी हिट रही, ऑफ-स्क्रीन उनकी बॉन्डिंग भी उतनी ही चर्चा का विषय बनी। फैंस ने कई बार दोनों को एक साथ ट्रैवल करते, इवेंट्स में स्पॉट होते और यहां तक कि छुट्टियों की तस्वीरें एक जैसे लोकेशन से शेयर करते देखा। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर लगातार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ती रहीं। हालांकि, दोनों हमेशा इस सवाल से बचते रहे।

साल 2024 में इंटरव्यू में दोनों ने साफ कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं, लेकिन पार्टनर का नाम उजागर करने से बचते रहे। अब जाकर उनकी सगाई की खबरों ने यह साबित कर दिया कि जिस रिश्ते को दोनों छुपाते आए, वही रिश्ता अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुका है। हाल ही में एयरपोर्ट पर दोनों को एक ही कार से निकलते हुए देखा गया था, जिसने इन अफवाहों को और मजबूत कर दिया था।

जहां तक करियर की बात है तो रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारे थे। जल्द ही वो दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली ‘थामा’ नाम की हॉरर-कॉमेडी में नजर आएंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। इसके अलावा रश्मिका कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड और मायसा जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

वहीं विजय देवरकोंडा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए, जिसमें सत्यदेव और भाग्यश्री बोर्से भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्माण सితारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा ने किया था। जैसे ही सगाई की खबर पक्की हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने दोनों की जोड़ी को ड्रीम कपल और साउथ का पावर कपल कहा। अब सभी की नजरें उनकी शादी पर टिकी हैं, जिसके फरवरी 2026 में होने की खबरें सामने आ रही हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago