मनोरंजन

‘सिकंदर’ फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग शुरू, ईद पर सलमान की धमाकेदार वापसी

एक साल के ब्रेक के बाद सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर ईद के मौके पर वापसी करने जा रहे हैं। वह ‘सिकंदर’ फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर अभी तक नहीं लॉच किया है। लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म की एडवांस बुकिंग होने लगी है।  जैसे साउथ में लोग रजनीकांत और जूनियर एनटीआर की फिल्मों का इंतजार करते हैं। उसी तरह से सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ की रिलीज से पहले सलमान खान के फैन इसका जश्न मनाने के लिए माहौल बनाया था। साल 2023 में सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई थी। इसके बाद सलमान खान ने एक साल का ब्रेक लिया था। अब सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल सलमान खान ने एलान किया था कि वह अगली ईद पर वापस आ रहे हैं। सलमान ‘सिकंदर’ से वापसी कर रहे हैं।

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन भारत में इसकी एडवांस बुकिंग होने लगी है। ऐसे में फिल्म ने रिलीज से 10 दिन पहले ही अच्छी खासी कमाई कर ली है। इकॉनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग में अब तक 16047 डॉलर की कमाई कर ली है। भारत में ये रकम 13 लाख 91 हजार 405 रुपये होती है। फिल्म को विदेश में कुल 504 शो मिले हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज का रास्ता साफ है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारत में ‘छावा’ छाई हुई है। विदेशों में मैड का सीक्वल और मलयालम फिल्म एम्पुरान भी चल रही है। ऐसे में ये तीनों फिल्में सलमान की फिल्म के लिए बड़ी बाधा बन सकती हैं। ‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मुर्गदास ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago