देश-विदेश

70 साल से अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत, पीएम मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली:- आज धनतेरस और आयुर्वेद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीनियर सिटिजन को सौगात दी। आज दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सीनियर सिटीजन को आयुष्मान वय वंदन कार्ड सौंपा। इस मौके पर पीएम मोदी ने 70 साल से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने12850 करोड़ रुपये की कई हेल्थ प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस योजना का लाभ सभी वृद्धजन को मिलेगा, चाहें वह गरीब, मध्यम वर्गीय या फि अमीर हो सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माने जाएंगे। इसका मतलब है कि आयुष्मान भारत योजना में सीनियर सिटिजन के लिए आय लिमिट खत्म हो गई। हालांकि, बाकी नागरिकों के लिए आय लिमिट अभी भी जारी है। योजना के लाभार्थी PMJAY के तहत 29,000 से ज्यादा लिस्‍टेड अस्‍पताल में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।

देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह योजना लागू है। केवल दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निवासी को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

कैसे करें आवेदन

  • जन आरोग्य योजना के अधिकारिक वेबसाइट (https://beneficiary.nha.gov.in/) पर जाएं।
  • अब पर्सनल डिटेल्स देने के बाद सबमिट करें।
  • इसके बाद फैमिली डिटेल्स में जाकर अप्लाई को सेलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरे और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके ओटीपी वैलिडेशन करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कौन-कौन सी बीमारी होती है कवर

आयुष्‍मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लाभार्थी कई बीमारियों का फ्री में इलाज करवा सकते हैं। आयुष्‍मान भारत योजना की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण आदि जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज फ्री में होता है।

हाल में जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने प्राइवेट अस्पताल से कई ट्रीटमेंट जैसे-मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया आदि को हटा दिया है। इन सभी बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में फ्री में हो सकता है। इस योजना में बीमारियों के साथ प्रोस्टेट कैंसर, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट, कोरोनरी आर्टरी बाइपास, पल्मोनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट, नी और हिप रिप्‍लेसमेंट, स्कल बेस सर्जरी, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्टेंट जैसी सर्जरी भी फ्री में करवाया जा सकता है। यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में करवाया जा सकता है।

U-win भी पोर्टल होगा लॉन्च

आज पीएम मोदी यू-विन पोर्टल शुरू करेंगे। इस पोर्टल में टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री की जाएगी। इस पोर्टल में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की वैक्सीन की रजिस्ट्री की जाएगी ताकि डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सके।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago