उत्तराखण्ड

B.Ed व D.El.Ed प्रशिक्षितों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया, पुलिस से हुई तीखी नोक झोंक

देहरादून:  प्रदेश के 13 जनपदों से देहरादून पहुंचे सैकड़ों बीएड तथा डाइट Deled प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। आवास पर मौजूद पुलिस बल व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ”सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करो” और “शिक्षा मंत्री वादा निभाओ” व ‘नहीं किसी से भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते, के नारे भी लगाए।

प्रशिक्षितों का कहना है कि विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों पर वर्ष 2018, वर्ष 2020 तथा 2021 में लगभग 3000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी। लेकिन 4 वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी विभाग ने अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण नही कर सका है। जिससे उम्र की सीमा को पार कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगारों में भारी नाराजगी है।

महासंघ के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद राणा का कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं मगर विभाग नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नही कर रहे है जिससे प्रशिक्षित बेरोजगार हताश और निराश है  सीमांत जनपद बागेश्वर से पहुंचे नरेंद्र रौतेला ने कहा कि उनकी राजकीय सेवा के लिए निर्धारित उम्र की सीमा पूरी हो चुकी है, और गतिमान भर्ती ही उनके चयन की एक मात्र उम्मीद है। भविष्य में होने वाली भर्ती में उनका आवेदन कर पाना संभव नहीं है।

महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता शाह ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे वरना प्रशिक्षित बेरोजगारों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। शिक्षामंत्री आवास पर आज राजीव राणा मनोज भारत मनोज प्रवीण खजाना राकेश प्रीति मधु रेखा रिंकी आदि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से देहरादून पहुंचे प्रशिक्षित उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago