उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से हालांकि कभी हल्की धूप तो कभी बादल छाए थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। राजधानी देहरादून और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हो रही है।
खरशाली गांव से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री घाटी में एक घंटे से भारी बारिश हो रही है। इधर बड़कोट तहसील क्षेत्र में भी आसमान तेज गर्जन करते मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
वहीं, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी , पौड़ी, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…