देहरादून:- उत्तराखंड के सभी जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह बारिश से दिन की शुरुआत हुई तो मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई।
भारी बारिश के दौरान सुबह करीब साढे़ आठ बजे बाजपुर में बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर यात्रा व स्थानीय वाहन फंसे हैं। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 3000 तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, मंगलवार के लिए भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य सभी जिलों में 18 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 17 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…