उत्तराखण्ड

भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित, कर्णप्रयाग-सरमोला-गौचर रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट

चमोली:- चमोली कर्णप्रयाग के चटवापीपल भूस्खलन जोन में मलबा आने और दलदल होने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। मंगलवार रात्रि करीब दस बजे से हाईवे बंद है। जिस पर ट्रैफिक को प्रशासन ने कर्णप्रयाग- पोखरी से रुद्रप्रयाग ओर हल्के वाहनो को कर्णप्रयाग- सरमोला- गौचर से डायवर्ट किया।

वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी, क्षेत्र में कल शाम से लगातार बारिश हो रही है। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में रात्रि से रुक रुककर बारिश जारी है। यमुनोत्री धाम से चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है।

थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग डीएस रावत  ने बताया कि कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्रक दुर्घटना की वीडियो को पोस्ट करते हुए चटवापीपल का होना बताकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जो पूरी तरह से तथ्यात्मक रूप से गलत है। उक्त घटना चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे की है। कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि कुछ लोग सनसनीखेज़ता के लिए इस प्रकार के तथ्य को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में आम जन को इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जाती है।

हमारी सलाह है कि सभी लोग ऐसे झूठे समाचारों से बचें और सच्चाई को जानने के लिए विश्वसनीय स्रोतों का सहारा लें। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर ऐसे भ्रामक और असत्य प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।  वहीं मसूरी में हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago