बल्लभगढ़:- बकरीद का पर्व होने के चलते गो तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार सुबह गोरक्षकों ने कैंटर में भरे 17 गोवंश को मुक्त करवाया। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सभी गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया है। इन गायों को ईद के लिए नूंह मेवात ले जाया जा रहा था।
गोरक्षक शिवा दहिया ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार रात सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से गोवंश से भरा एक कैंटर फरीदाबाद के रास्ते नूंह मेवात में ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए जा रहा है। उन्होंने टीम के साथ पलवल, होडल और फरीदाबाद के गोरक्षकों की टीम को अलर्ट कर दिया। सभी टीमों ने अपने-अपने इलाके में कैंटर की तलाश शुरू कर दी। शिवा ने बताया कि कैंटर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से होते हुए जैसे ही दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ा। तभी गो रक्षकों की टीम ने उसे पहचान लिया और रुकने का इशारा किया। चालक सहित गो तस्कर कैंटर लेकर भागने लगे। गोरक्षकों की टीम ने उसका पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान आरोपी आदर्श नगर थाने तक पहुंचे और थाने के पीछे गायों से भरे कैंटर को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कैंटर से कुल 17 गायों को बरामद किया गया है, इनमें से दो मृत अवस्था में थीं। गो तस्कर भागने में कामयाब हो गए, जिन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी गायों को ऊंचा गांव स्थित गोपाल गोशाला में भिजवा दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…