महाराजपुर: महाराजपुर पुलिस ने सोमवार रात एक कार की डिक्की से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। कार की चेकिंग के दौरान कार सवार लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पुरवामीर चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि एक कार से प्रतिबंधित पशु का मांस कानपुर की तरफ कुछ लोग ले जा रहे हैं। इस पर पुरवामीर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ छिवली नदी के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार तेजी से कानपुर जा रही थी। पुलिस टीम के पीछा करने पर कार सवार तिवारीपुर गांव के पास कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम ने कार की डिक्की से प्रतिबंधित पशु का करीब तीन कुंतल मांस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया चौकी प्रभारी पुरवामीर की ओर मामला दर्ज किया गया है। कार बूढ़पुर मछरिया नौबस्ता निवासी रूबी के नाम दर्ज है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, बरामद हुए मांस के नमूने को मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश सिंह ने एकत्र किए हैं। इसकी लैब में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…