उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में आरटीओ का बड़ा अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा

उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा के आगामी शुभारंभ के दृष्टिगत, आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के क्रम में, आज हरिद्वार एवं रुड़की के प्रशासनिक एवं प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को अव्यवस्था, शोषण एवं भ्रम से बचाना तथा केवल अधिकृत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति सुनिश्चित करना रहा। यह कार्यवाही विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध केंद्रित थी।

जांच के दौरान 20 से अधिक एजेंसियों की कैश बुक, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही इन एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स, बोर्ड एवं साइनबोर्ड को मौके पर ही हटाया गया

जिन एजेंसियों के पास विधिवत पंजीकरण, लाइसेंस एवं दस्तावेज पाए गए, उन्हें टीम द्वारा सराहते हुए आग्रह किया गया कि वे अन्य संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।इस अभियान में निम्न अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
• एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार – श्रीमती नेहा झा
• एआरटीओ (प्रशासन), हरिद्वार – श्री निखिल शर्मा
• एआरटीओ (प्रवर्तन), रुड़की – श्री कृष्णा पलड़िया
• एआरटीओ (प्रशासन), रुड़की – श्री जितेन्द्र चन्द

साथ ही टीटीओ –  वरुणा सैनी,  भारत भूषण,  मुकेश भारती,  हरीश रावल एवं  संगीता धीमान ने बाइक स्क्वाड एवं प्रवर्तन स्टाफ के साथ मिलकर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।

प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि चारधाम यात्रा के पूर्व इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि केवल अधिकृत एवं विधिसम्मत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति मिले और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वे केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही सेवा लें और अनधिकृत गतिविधियों की जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago