उत्तराखण्ड

भद्रराज मेले में थिरके सीएम धामी मेले में बढ़ी रौनक

बीते दिन हुए भद्रराज मेले और घियामाई संक्रांत कार्यक्रम में  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की, जहां पर उन्होंने राजकीय अनुदान देने की घोषणा की ।

मसूरी से लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित भद्रराज मेले में सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिध्दपीठ भद्रराज मंदिर पहुंच कर बलभद्र के दर्शन कर पूजा अर्चाना की और राज्य की खुशहाली व सुख समृध्दि की कामना की ।

शनिवार को हुए भद्रराज  में सास्कृतिक  कार्यक्रम में सीएम धामी और गणेश जोशी लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों में जमकर थिरके साथ ही स्थानीय लोगों का उत्साह बढ़ाया।

चारधाम यात्रा का सीएम धामी ने किया जिक्र

भद्रराज कार्यक्रम के मौके पर सीएम धामी ने कहा  इस स्थान का और अधिक सुंदरीकरण , विकास और विस्तार हो इसके लिए सरकार प्रतिबध्द है

साथ ही बिजली , पानी सड़क समेत सभी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। वहीं सीएम धामी ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि

दो साल के बाद यात्रा संचालित हो रही लेकिन पूरी कोशिश है कि यात्रा अच्छी चले और जो भी कमी हो उसे तुरन्त ठीक किया जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यहां पर पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। पर्यटक स्थक के रूप में क्षेत्र को विकासित किया जाएगा।

साथ ही सीएम की तरीफ करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा जो भी सीएम धामी घोषणा करते हैं वे अवश्य पूरी करते हैं।

वहीं चंपावत उपचुनाव  का जिक्र करते हुए मंत्री गणेस जोशी ने कहा चंपावत उपचुनाव जीतने के बात सीएम धामी एक बार फिर भद्रराज जरूर आएंगे।

 मांगों को लेकर सीएम धामी का बयान

सीएम धामी ने मांगों को लेकर कहा कि सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। दूधली-डिबोगी मोटर मार्ग के डामरीकरण के

लिए इसी वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृत की जाएगी। साथ ही भद्रराज में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता में रखा जाएगा।

साथ ही  भद्रराज देवता मंदिर समिति उपाध्यक्ष बलवंत सिंह तोमर ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि भद्रराज मंदिर आंगन, चौक एवं मेला स्थल के

सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की जाए।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago