उत्तराखण्ड

बड़ी सौगात : उत्तराखंड में शिक्षकों को मिलेगा टेबलेट, ₹970 करोड़ में बनेंगे आधुनिक लैब और क्लास…

देहरादूनः  उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कवायद जारी है। छात्र-छात्राओं को टेबलेट देने के बाद अब शिक्षकों को भी टेबलेट देने की कवायद शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी सौगात दी है। केंद्र की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य को 970 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी गई है। इस बजट से राज्य में जल्द ही आधुनिक क्लास, लैब बनाए जाएंगे। साथ ही  22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टेबलेट दिए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार ने इस सत्र के लिए समग्र शिक्षा अभियान में 970 करोड़ के बजट को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत राज्य के 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। 1124 स्मार्ट क्लास और 940 आइसीटी (सूचना संचार प्रौद्योगिकी) लैब बनाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि स्वीकृत 970 करोड़ के बजट में से 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। प्रति टैबलेट 10 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। शिक्षकों को टैबलेट मिलेंगे या टैबलेट खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी, इस बारे में निर्णय राज्य सरकार को लेना है।

बताया जा रहा है कि केंद्र की तरफ से दिए गए बजट से 40 स्कूलों में लैब और आवासीय हॉस्टल बनाए जाएंगे। साथ ही 1,124 स्मार्ट क्लासेस 200 नए विद्यालय और वोकेशनल कोर्स भी शुरू होंगे। विशेष रूप से 133 जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों के निर्माण को आर्थिक सहायता देने पर सहमति दी गई है। इनके निर्माण पर करीब 28 करोड़ का खर्च आएगा। इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार एक्ट-आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों की फीस के रूप में 100 करोड़ रुपये देने पर भी केंद्र ने स्वीकृति दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago