उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार ने राज्य को दिया तोहफा, डायटों को प्रशिक्षण के लिए मिलेंगे 5-5 करोड़

 उत्तराखंड: राजकीय विद्यालयों के परिसरों में चल रहे 799 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए केंद्र सरकार ने छह करोड़ 23 लाख की धनराशि मंजूर की है। यह धनराशि समग्र शिक्षा के तहत केंद्रों को चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउट डोर प्ले मटीरियल उपलब्ध कराने के लिए है। सरकार की ओर से हर आंगनबाडी केंद्र को 78 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

डायटों को प्रशिक्षण के लिए मिलेंगे 5-5 करोड़

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं नवाचार के लिए प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को 5-5 करोड़ दिए जाएंगे। डायटों के माध्यम से सभी शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों को भी छात्रों के हित में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था शत-प्रतिशत होगी ऑनलाइन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विद्या समीक्षा केंद्र शुरू होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था शत-प्रतिशत ऑनलाइन हो जाएगी। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय का संपूर्ण विवरण के साथ ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन रहेगा। समीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम में बैठकर शिक्षकों एवं विद्यालयों में अध्यापन के कार्यों के साथ ही छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का आंकलन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। 27 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इसका लोकार्पण करेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago