उत्तराखण्ड

टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, तीन झुलसे, गंगोत्री विधायक ने जताया दुख

उत्तरकाशी के ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में एक समारोह के लिए लगे टेंट में करंट फैलने से सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर कुछ जवानों में टेंट पकड़ा हुआ था और हाईटेंशन लाइन उसके ऊपर जा रही थी। आशंका है कि टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट फैल गया और यह हादसा हो गया। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

आज शहीद पार्क में पूर्व सैनिकों के लिए एक कार्यक्रम होना था, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए शहीद पार्क में सेना की ओर से मंगलवार सुबह से टेंट लगाने का कार्य शुरू किया गया था। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हर्षिल से जवान यहां पहुंचे थे। टेंट के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन थी। शाम साढ़े चार बजे आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर टेंट की बल्लियों को कुछ जवानों ने पकड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक टेंट में करंट फैल गया। जिन जवानों ने टैंट की बल्लियों को पकड़ा था। वह करंट लगने से जोर के झटके के साथ इधर-उधर गिर गए।

शहीद पार्क में समारोह

घटना में राइफलमैन करण सिंह (22) ग्राम चुनेरा (मड़ापट्टी) तहसील महलपुर जम्मू कश्मीर की मौके पर मौत हो गई जबकि राइफलमैन विशाल शर्मा निवासी ग्राम चाका जनपद सांबा, हवलदार पवन कुमार निवासी ग्राम रामपुर जिला सांबा व दिनेश राज तहसील मारवान जम्मू कश्मीर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  चिकित्सकों ने झुलसे लोगों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया। एसडीएम सीएस चौहान ने कहा कि घटना की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आशंका है कि टैंट में लगे लोहे के हुक के कारण करंट टैंट में फैल गया होगा।

गंगोत्री विधायक ने जताया दुख

घटना पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने दुख जताया। विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे जवानों की मुलाकात की। वहीं विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह दुखद घटना है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago