उत्तराखण्ड

देश का प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस ”एक्सप्रेस पब्लिकेशन (मदुरई) प्राइवेट लिमिटेड” करेगा औंकारेश्वर मंदिर परिसर के पुनिर्माण का कार्य

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और कोठा भवन के पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के कार्यों को देश का प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस ”एक्सप्रेस पब्लिकेशन (मदुरई) प्राइवेट लिमिटेड” अंगीकृत करेगा। इस पर 470.39 लाख की लागत आएगी। इसके लिए मंगलवार को एक्सप्रेस पब्लिकेशन और श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

बीकेटीसी के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। बीकेटीसी की ओर से मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और एक्सप्रेस पब्लिकेशन की ओर से महाप्रबंधक (प्रशासन व प्रोजेक्ट्स) अवनीश सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रथम चरण में औंकारेश्वर मंदिर परिसर में टेंपल प्लाजा, एडमिन बिल्डिंग, वर्तमान प्रशासनिक भवन के फसाड का विकास कार्य किया जाएगा। इस पर 470.39 लाख की लागत आएगी। निर्माण कार्यों का डिजाइन और आर्किटेक्ट बीकेटीसी द्वारा पर्वतीय पौराणिक शैली में कराया गया है। प्रथम चरण के निर्माण कार्य एक्सप्रेस पब्लिकेशन द्वारा अपने स्तर से ही कराया जाएगा। मॉनिटरिंग का कार्य बीकेटीसी का इंजीनियरिंग विंग करेगा।

ओंकारेश्वर मंदिर उत्तराखंड

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने एक्सप्रेस पब्लिकेशन ग्रुप का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि औंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तारीकरण और कोठा भवन के जीर्णोद्धार के बाद ऊखीमठ एक नए डेस्टिनेशन के रूप में श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों के सम्मुख होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही द्वितीय फेज की डीपीआर भी तैयार हो जाएगी, जिसमें कोठा भवन, उषा – अनिरुद्ध विवाह मंडप आदि के जीर्णोद्धार कार्य होने हैं। तृतीय चरण में मंदिर परिसर के बाहर सौंदर्यीकरण व पार्किंग निर्माण आदि के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय लेकर भूमि पूजन करा दिया जाएगा। इस मौके पर बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, एक्सप्रेस पब्लिकेशन के देबाशीष बोस व वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सेठी भी मौजूद थे।

 

पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व का है औंकारेश्वर मंदिर

 

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर ऊखीमठ स्थित औंकारेश्वर मंदिर परिसर में ही बाबा केदार की पूजा की जाती है। बाबा केदार के साथ ही द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली भी यहीं रहती है। इसके अलावा यहां पंच केदारों की पूजा भी की जाती है। यहां पर पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व का कोठा भवन भी है, जिसके बेसमेंट में भगवान श्री कृष्ण के पौते अनिरुद्ध और दैत्यराज बाणासुर की पुत्री उषा का विवाह मंडप स्थित है। उषा के नाम पर ही उषामठ और बाद में अपभ्रंश होकर ऊखीमठ प्रचलित हुआ।

वर्तमान में यह कोठा भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में है। स्थानीय जनता व श्रद्धालुओं द्वारा विगत कई दशकों से इसके पुनर्निर्माण की मांग की जाती रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग भी उठायी जाती रही है। बीकेटीसी का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अजेंद्र अजय द्वारा इसके जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago