असम:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम के ढुबरी से आगे बढ़ी। असम में यात्रा का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को गुवाहाटी में पुलिस से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प और राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने कहा कि ‘अगर उनमें (हिमंत बिस्व सरमा) हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। अभी करके दिखाएं। लोकसभा चुनाव के बाद क्यों गिरफ्तार करना है। वह पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।’
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा ‘उन्हें एफआईआर करने दीजिए। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने दीजिए। हम देश को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए साथ लाते रहेंगे। वह (असम सीएम) सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही सब कहे जाने की उम्मीद है।’
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी ढुबरी के हालाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाते दिखे। चाय दुकान के मालिक ने राहुल गांधी के उसकी दुकान पर रुकने पर खुशी जताई और कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…