उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदावरों की 12वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लेकिन कैसरगंज सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अभी भी पेच फंसा है।  यूपी की सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।
लंबे समय से देवरिया सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।

वर्ष 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता काट दिया है। जादौन की जगह क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है। यूपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर ही प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है। रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा की गले की हड्डी बने हुए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त होगा कानून, पंजाब सरकार लाएगी विधेयक

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…

3 weeks ago

दिल्ली में पार्किंग को लेकर MCD का बड़ा फैसला, अफसरों को फटकार लगाई

चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…

3 weeks ago

उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक उद्यम कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ीं

सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…

3 weeks ago

चट्टान से गिरी महिला की मौत, कर्णप्रयाग में DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…

3 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम मौके पर

चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…

3 weeks ago

86 साल की उम्र में आनंद सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में था खासा दबदबा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…

3 weeks ago