उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया धन्यवाद

देहरादून:-  उत्तराखण्ड में नकल विरोधी कानून लागू किये जाने पर सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत का सबसे कठोर नकल विरोधी अध्यादेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम ईमानदार, मेहनती एवं मेधावी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार नकल माफियाओं पर इतनी कठोर कारवाई की गई है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लागू किये गये नकल विरोधी कानून के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजयुमो द्वारा प्रदेशभर में जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए भाजयुमो के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए भाजयुमो के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए भाजयुमो के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के बेटे एवं बेटियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। गरीब बच्चों को भी नौकरी के पूरे अवसर मिले, इसके लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करने वालों और करवाने वालों के लिए सख्त सजा का इसमें प्राविधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर युवाओं को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ये लोग चाहते हैं, कि आने वाले कुछ सालों में राज्य में भर्ती परीक्षाएं न हों, जिससे सरकार की छवि खराब हो। सरकार राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हमारे युवा बेटों और बेटियों की सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने से प्रदेश के युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

PM किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में 8 लाख से ज़्यादा किसानों के खाते में पहुंची 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं…

1 week ago

बढ़ी चुनाव कर्मियों की सैलरी: निर्वाचन आयोग ने BL0 का पारिश्रमिक दोगुना किया, ERO-AERO का मानदेय भी निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए…

1 week ago

जोशीमठ भूस्खलन: हेलंग के पास टीएचडीसी प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ गिरा, 4 श्रमिकों को चोटें

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेलंग के पास टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी की जल…

1 week ago

सुल्तानपुरी दौरे पर CM रेखा गुप्ता का वादा: “जर्जर फ्लैट्स की जगह सबको मिलेगा अपना पक्का घर”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार सुबह सुल्तानपुरी में डीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैट्स का निरीक्षण…

1 week ago

डिजिटल निगरानी से सुधरेगी सफाई: झारखंड में कचरा गाड़ियों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम

झारखंड के विभिन्न नगर निकायों को लंबे समय से मिल रही कचरा उठाव में अनियमितता…

1 week ago

किसानों को सौगात: बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह ने कहा- मोदी सरकार अन्नदाताओं के साथ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार दौरे पर हैं। वे पटना के…

1 week ago