देश-विदेश

बिहार में  शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: राज्य भर में 61 बर्खास्त, 264 सस्पेंड

बिहार :- शिक्षा विभाग ने सख्ती करते हुए कुल 598 पर कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने राज्य भर शिक्षकों की बर्खास्तगी और निलंबन की घोषणा की है। बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 61 है, जबकि विभाग ने 264 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त 273 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

इस संबंध में शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई कार्यक्षमता में लापरवाही, विभागीय आदेशों की अवहेलना और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद कि गई है। विभाग का यह भी कहना है कि उन शिक्षकों पर यह आरोप है कि कई ऐसे शिक्षक स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराकर या फिर हेडमास्टर से मिलीभगत कर विद्यालय से गायब हो जाते हैं। साथ ही स्कूल मद की राशि में भी अनियमितता पायी गई हैं।  कई जगहों से  लापरवाही और भ्रष्टाचार की भी शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में शिक्षक और अधिकारी भी शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने कुल 598 शिक्षकों पर कार्रवाई की है, जिनपर लापरवाही करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विभाग का कहना है कि 61 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है,   264 शिक्षकों को निलंबित किया गया है, जबकि 273 शिक्षक जांच के घेरे में हैं।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी का कहना है कि उन्होंने  सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कार्रवाई करने के  निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबोध कुमार चौधरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बर्खास्तगी, निलंबन और कार्रवाई के सभी आंकड़े Google Sheet के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया। कुछ जिलों द्वारा सूचनाएं अधूरी दी गई हैं या Google Sheet-2 में कोई आंकड़ा नहीं भरा गया है। इनमें अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान शामिल हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह एक गंभीर लापरवाही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago