मनोरंजन

एक्टिंग को अथिया शेट्टी का अलविदा! पिता सुनील शेट्टी ने बताया क्या है आगे की राह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है। साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अथिया शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत तो चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड की कम फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्रियों में होने लगी। ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं।

जब उनसे जुड़ी कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट की खबर नहीं आई, तो फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर अथिया कहां हैं? क्या वह फिल्मों से ब्रेक पर हैं या कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया है? लेकिन सुनील शेट्टी के हालिया बयान ने सब कुछ साफ कर दिया। सुनील शेट्टी ने जूम के साथ बातचीत में बताया, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’ सुनील का कहना है कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए।

बता दें अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है और अब वह अपने पारिवारिक जीवन पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। फिल्मी चमक-धमक से दूर, वह अब अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दे रही हैं। हाल ही में अथिया प्यारी सी नन्ही परी की मां भी बनी हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago