देश-विदेश

गाजा में इजरायल को बड़ा झटका, विस्फोट में आठ सैनिकों की मौत

यरुशलम। गाजा में शनिवार को इजरायल को बड़ा झटका लगा। गाजा के दक्षिणी भाग में हुए विस्फोट में इजरायल के आठ सैनिक मारे गए हैं। यह गाजा में आठ महीने की लड़ाई में किसी एक दिन मारे गए इजरायली सैनिकों की दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले जनवरी में एक दिन में 21 सैनिक मारे गए थे।विस्फोट में मारे गए सैनिकों के बारे में इजरायली सेना ने अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच गाजा में जारी इजरायली हमलों में शनिवार को भी दर्जनों फलस्तीनी मारे गए और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 37,296 हो गई। गाजा सिटी के दो घरों पर इजरायली सेना के हवाई हमलों में 15 लोग मारे गए हैं।

रफाह में कई स्थानों पर इजरायली सैनिकों और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच आमने-सामने की लड़ाई जारी है। वहां पर अभी भी कई लाख बेघर फलस्तीनी हैं। उन्हीं के बीच से हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाके इजरायली सैनिकों से लड़ रहे हैं। हमास लड़ाकों ने शनिवार को भी इजरायल की ओर पांच रॉकेट दागे लेकिन वे लक्ष्यों तक नहीं पहुंच सके जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच इस्लामिक जिहाद ने कहा है कि इजरायली बंधकों की रिहाई तभी संभव होगी जब इजरायली सेना युद्ध खत्म करके गाजा से वापस जाएगी। विदित हो कि इजरायल से अगवा कर बंधक बनाए 120 लोग अभी भी गाजा में हैं। उनकी रिहाई के लिए इजरायली शहरों में रोजाना प्रदर्शन हो रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago