देश-विदेश

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल का बड़ा निर्णय, सरकारी सुविधाएं और मकान छोड़ेंगे

इस्तीफा देने के बाद अब दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सरकारी मकान खाली करेंगे और सरकारी सुविधाएं छोड़ेंगे। आप सांसद संजय सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल एक हफ्ते में घर खाली करेंगे। कई बार हमलों का सामना करने के बावजूद सरकारी सुरक्षा को भी छोड़ेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली की जनता बेहद दुखी और परेशान है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी जनता की अदालत में अग्नि परीक्षा देने के लिए सीएम पद से इस्तीफा दिया है और अब जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाएगी और फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।’

संजय सिंह ने बताया कि ‘कल अपना इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल ने कहा कि वह सुरक्षा सहित एक मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी सुविधाएं छोड़ देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। हमने उन्हें यह कहते हुए मनाने की कोशिश की कि कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। उनपर हमले भी हुए। लेकिन उन्होंने कहा कि मेरी रक्षा ईश्वर करेंगे। मैं छह महीने जेल में खूंखार अपराधियों के बीच रहा। तब भगवान ने मुझे बचाया था, अब भी भगवान मुझे बचाएंगे।’

संजय सिंह ने कहा, ‘अब दिल्ली के लोगों को सोचना है कि अगर अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे, तो जनता को मिलने वाली मुफ्त बिजली-पानी की सुविधा का क्या होगा? बच्चों को सरकारी स्कूल में मिलने वाली बेहतरीन शिक्षा का क्या होगा? सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिकों में मिलने वाले मुफ्त इलाज और दवा का क्या होगा? महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा का क्या होगा? अगर अरविंद केजरीवाल जी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तो भारतीय जनता पार्टी जनता को मिलने वाली तमाम सुविधाएं बंद कर देगी।’ बता दें कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद आप द्वारा द्वारा उनकी उत्तराधिकारी घोषित की गईं आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago