देश-विदेश

सीएम आतिशी का बयान, ‘कुर्सी केजरीवाल जी का करेगी इंतजार’

दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने सोमवार से मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी ने कहा, ‘आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।’

विधानसभा चुनावों से बमुश्किल पांच महीने पहले आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के बाद उनकी मंत्रिपरिषद में सबसे पहले सौरभ भारद्वाज ने शपथ ली, उसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और दिल्ली कैबिनेट में नए सदस्य मुकेश अहलावत ने पद गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद आतिशी ने समारोह में मौजूद केजरीवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, राज निवास पहुंचने से पहले भी वह सिविल लाइंस स्थित पूर्व सीएम के आवास पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पहुंचीं। वहां से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं।

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी है। शिक्षा व स्वास्थ्य को बुनियाद ढांचा बेहतर करने के साथ लोगों को मुफ्त बिजली दी है। उनका आरोप था वह आज मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं कि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए। लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं। अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। आतिशी ने लोगों को भरोसा दिया कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। भाजपा को कोई भी षडयंत्र अब सफल नहीं होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago