उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर! टेकऑफ से ठीक पहले विमान में हुई घटना, यात्रियों में हड़कंप, उड़ान कैंसिल

प्रयागराज: सोमवार सुबह प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6036 में पेट्रोल जैसी गंध आने के कारण हड़कंप मच गया। फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले सुरक्षा कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में NLSIU बेंगलुरु के छात्र समेत कई यात्री सवार थे।

हाल ही में अहमदाबाद में हुई एक विमान दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए, एयरपोर्ट प्रशासन ने कोई जोखिम न लेते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती, और उड़ान निरस्त कर दी। जैसे ही उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली, चिंतित अभिभावक एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

फ्लाइट का शेड्यूल सुबह 11:30 बजे था। इससे पहले, बेंगलुरु से आई फ्लाइट 11 बजे प्रयागराज में समय पर लैंड कर चुकी थी। यात्रियों को बोर्डिंग के बाद अंदर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यात्री सी.एल. वर्मा ने बताया कि विमान में बैठने के कुछ समय बाद तेज पेट्रोल जैसी गंध महसूस हुई, जिसके बाद पायलट ने घोषणा की कि सुरक्षा जांच की जा रही है।

कुछ देर में 4–5 टेक्निकल स्टाफ कॉकपिट में पहुंचे और पायलट से बातचीत के बाद यात्रियों को सामान समेत विमान से उतरने के लिए कहा गया।

एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गंध की शिकायत ईंधन टैंक में बदलाव और तकनीकी परीक्षण के दौरान आई थी। इंडिगो की तकनीकी टीम ने तत्काल जांच शुरू की और यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट या रिफंड का विकल्प दिया गया।

यात्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया, कुछ को होटल सुविधा भी मिली

फ्लाइट के रद्द होने के बाद, कई यात्रियों को लखनऊ की फ्लाइट आवंटित की गई और उन्हें कैब के माध्यम से लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया। कुछ यात्रियों ने अगले दिन की उड़ान में समायोजन कराया, जिनके लिए होटल ठहराव की व्यवस्था की गई।

हालांकि, इस घटना से उन यात्रियों को काफी असुविधा हुई, जिन्हें बेंगलुरु में जरूरी मीटिंग, मेडिकल अपॉइंटमेंट या इंटरव्यू के लिए समय पर पहुंचना था। फिर भी, एयरलाइन ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago