उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिससे पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
IMD ने चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 2 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव या बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
तीन नेशनल हाईवे और 111 सड़कों पर यातायात ठप
राज्यभर में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारी बारिश और मलबा आने के कारण प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 111 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं। खराब मौसम के कारण मार्ग अवरुद्ध होने और सुरक्षा जोखिम बढ़ने की आशंका है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…