देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, सभी राज्यों में स्थापित होंगी साइबर कमांडो की विशेष शाखाएं

नई दिल्ली:-  गृह मंत्रालय ने बढ़ते साइबर खतरों के बीच सभी राज्यों को साइबर कमांडो की एक विशेष शाखा स्थापित करने को कहा है। बढ़ते साइबर खतरों और साइबर रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के बाद भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से यह निर्णय लिया गया। बीते एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों को 170 से अधिक फर्जी बम धमकियां मिलीं। इनमें अधिकांश सोशल मीडिया पर दी गई। ये खाते वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) या डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके बनाए गए थे और जांच एजेंसियां इन्हें पकड़ नहीं पाई।

गृह मंत्रालय अगले पांच वर्षों में 5,000 साइबर कमांडो तैयार करने की योजना बना रहा है। साइबर कमांडो विंग पुलिस संगठन का अभिन्न अंग होगा और इसे राष्ट्रीय संसाधन माना जाएगा। आदेश में कहा गया कि संभावित साइबर कमांडो का चयन राज्यों, संघ शासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के विभिन्न पुलिस संगठनों में कार्यरत कर्मियों में से किया जाएगा। जनवरी 2023 और 2024 में हुई डीजीपी, एलजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी ने ‘साइबर कमांडो’ की विशेष शाखा स्थापित करने की सिफारिश की थी। ब्यूरो

ये कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे और उनसे अपेक्षा की जाएगी कि उन्हें डिजिटल फोरेंसिक, घटना प्रतिक्रिया और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में प्रशिक्षण के दौरान विकसित विशेषज्ञता के अनुसार भूमिकाएं सौंपी जाएंगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago