हरिद्वार:- हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों व यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। ऋषिकेश शहरी क्षेत्र में दीपावली के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज होगा। इस संबंध में डीएम ने निर्देश दिए हैं। बुधवार को डीएम किसी निरीक्षण के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में शहर के मुख्य मार्ग हरिद्वार रोड सहित अन्य मार्गों व बाजारों में अतिक्रमण का मुद्दा उठा। हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
इससे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों व यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। डीएम सबिन बंसल ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि शहर में करीब 81 स्थाई अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। दीपावली के बाद अभियान तेज किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…