चमोली:- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साउथ फिल्मों के अभिनेता मोहन बाबू, उनके पुत्र अभिनेता विष्णु मंचू, महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अर्पित रंका, डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन किए।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया और उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद उन्होंने रावल से भी भेंट की। सभी कलाकारों ने धाम में दर्शन को लेकर की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…