मनोरंजन

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, अभिनेता मनोज कुमार का निधन

नई दिल्ली:- फिल्मी गलियारों से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत को तीन दशक में ढेरों सुपरहिट देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे।भारत कुमार कहे जाने वाले मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। मनोज कुमार के जाने से फिल्मी दुनिया को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने जब तक बड़े पर्दे पर काम किया, तब तक उन्हें जनता के दिलों पर राज किया है। उनका जाना वाकई एक बड़ी क्षति है। उन्होंने भले ही दो दशक पहले आखिरी फिल्म की हो, लेकिन उनकी फिल्मों का असर हमेशा दर्शकों पर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ है। उन्हें हार्ट से रिलेटेड कॉम्प्लीकेशंस की वजह से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक, निधन का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है।

मनोज कुमार के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी दुख जाहिर कर रहे हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, “मनोज कुमार जी, जो दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे और हमारी प्रेरणा थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।”

मनोज कुमार की हिट फिल्में

  • शहीद (1965)
  • उपकार (1967)
  • पूरब और पश्चिम (1970)
  • रोटी कपड़ा और मकान (1974)
  • क्रांति (1981)

भारतीय सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए मनोज कुमार ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा, उन्हें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले, जिनमें 1968 में ‘उपकार’ के लिए बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के अवॉर्ड शामिल हैं। उन्हें एक नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त होगा कानून, पंजाब सरकार लाएगी विधेयक

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…

3 weeks ago

दिल्ली में पार्किंग को लेकर MCD का बड़ा फैसला, अफसरों को फटकार लगाई

चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…

3 weeks ago

उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक उद्यम कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ीं

सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…

3 weeks ago

चट्टान से गिरी महिला की मौत, कर्णप्रयाग में DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…

3 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम मौके पर

चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…

3 weeks ago

86 साल की उम्र में आनंद सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में था खासा दबदबा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…

3 weeks ago