उत्तराखण्ड

बदरीनाथ शीतकालीन यात्रा में बड़ते कदम, इस साल यात्रियों का अनुभव बेहतर

बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा बेहतर चल रही है। यात्रा के दौरान पड़ावों पर जहां चहल-पहल है वहीं बदरीनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। इन स्थलों पर इस बार 13 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। वहीं चारधाम यात्रा में खुलने वाले होटल, लॉज भी इस बार खुले रहे।

शीतकालीन चारधाम यात्रा के संचालन पर सरकार ने इस बार विशेष जोर दिया। श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा पर आने का आग्रह किया गया। यही कारण रहा कि इस वर्ष अन्य वर्ष के मुकाबले यात्रा अच्छी चली। गत वर्ष बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा पर करीब आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे थे जबकि इस वर्ष जनवरी माह तक 13 हजार श्रद्धालु पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।

शीतकालीन यात्रा का बढ़ रहा क्रेज
औली और तपोवन के साथ ही जिले के अन्य पर्यटन स्थलों के सैर-सपाटे पर पहुंचे पर्यटक भी बदरीनाथ के शीतकालीन स्थलों के दर्शनों के लिए पहुंचे। शीतकालीन यात्रा को देखते हुए चमोली, पीपलकोटी, हेलंग, ज्योतिर्मठ और पांडुकेश्वर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी है।

चारधाम होटल एसोसिएशन के संयोजक अतुल शाह, होटल व्यवसायी उमेश और अरविंद का कहना है कि शीतकालीन यात्रा का क्रेज बढ़ रहा है। वहीं बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में पूजा की समुचित व्यवस्था है। प्रतिदिन इन धार्मिक स्थलों पर नित्य पूजाएं हो रही हैं।

मलारी और उर्गम में खुले होमस्टे

शीतकालीन यात्रा के कारण इस बार नीती घाटी के मलारी और उर्गम घाटी में स्थानीय युवा होमस्टे का संचालन कर रहे हैं। इन जगहों पर श्रद्धालु और पर्यटक बढ़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उर्गम घाटी के युवाओं का कहना है कि हेलंग-उर्गम सड़क की स्थिति में सुधार होता है तो यात्रा बेहतर चलेगी। मलारी के मोहन सिंह ने कहा कि स्थानीय युवा होम स्टे का संचालन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago