उत्तराखण्ड

हरिद्वार की सीमा पर रोक दी जाएगी बिना साइलेंसर वाली बाइक

देहरादून:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला में स्थानीय जनता व्यापारियों टैक्सी यूनियन व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय गोष्ठी में समस्या व सुझाव प्राप्त किए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर माडिफाइड और बिना साइलेंसर वाली बाइक हरिद्वार में उत्तराखंड की सीमा पर रोक दी जाएगी। नीलकंठ मेला क्षेत्र में लगाए गए 74 सीसीटीवी कैमरा के जरिए ऐसी बाइक चालकों पर नजर रखी जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला में स्थानीय जनता, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय गोष्ठी में समस्या व सुझाव प्राप्त किए। हरिद्वार में सीमा पर ही रोक दी जायेगी माडिफाइड व बिना साइलेंसर वाली बाइक  एसएसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर माडिफाइड और बिना साइलेंसर वाली बाइक हरिद्वार में उत्तराखंड की सीमा पर रोक दी जाएगी। नीलकंठ मेला क्षेत्र में लगाए गए 74 सीसीटीवी कैमरा के जरिए ऐसी बाइक चालकों पर नजर रखी जाएगी।

बैठक में नागरिकों ने एसएसपी के समक्ष यह समस्या रखी की झूला पुलों और गंगा तटों पर रील बनाने और सेल्फी के कारण जाम लगता है तथा दुर्घटनाएं भी घटित होती है। जिस पर पुलिस कप्तान ने पब्लिक अलाउंस सिस्टम के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। भीड़ बढ़ने पर रात में भी यात्रा संचालन संबंधी समस्या का निकाला जायेगा हल भीड़ बढ़ने पर रात्रि में भी यात्रा के संचालन संबंधी सुझाव पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और वन विभाग के साथ बातचीत कर इस समस्या का भी हल निकाला जाएगा। जनपद देहरादून और टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के स्कूलों में जाने वाले लक्ष्मण झूला क्षेत्र के बच्चों के लिए एसएसपी ने कहा कि संबंधित जनपद के अधिकारियों से बात कर समन्वय स्थापित किया जाएगा।नागरिकों के एक अन्य सुझाव पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि संपूर्ण क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था में बाधा बनने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उसके लिए आपरेशन मर्यादा सक्रियता के साथ चलाया जाएगा।

सभी ने कांवड़ मेले के दौरान ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा से सब साथ मिलकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात के नियमों का पालन करने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने का आश्वासन दिया।  गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, उप सेनानायक आइआरबी राजन सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं, डा. नारायण सिंह रावत, अरविंद नेगी, शलभ अग्रवाल, नवीन राणा, मनोज राजपूत, मनीष राजपूत, देवेंद्र सिंह राणा, आदेश तोमर, जितेंद्र धाकड़, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago