हरिद्वार:- आज से श्रावण मास का पवन अवसर शुरू हो गया है साथ ही शिव भक्तों के लिए कांवड़ मेला भी प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस के दो हजार पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां भी तैनात की गई हैं। मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टरों में बांटा गया है।
मंगलवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी की प्रबंध कारिणी संस्था श्री गंगा सभा और प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले की सफलता के लिए ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया गया। इस दौरान कांवड़ मेला के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह, एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ प्रतीक जैन, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। श्रावण मास के शुरू होने पर हरिद्वार स्थित कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर व अन्य शिवालयों में भक्त जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने पहुंचे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…