कोटद्वार:- बीजेपी के गढ़वाल से प्रत्याशी अनिल बलूनी देश के पहले CDS जनरल विपिन रावत जी के पैतृक गांव “सैंण गांव” पहुँचकर जनरल विपिन रावत जी के चित्र को नमन कर उनके बलिदान को याद किया साथ ही उनकी चाची सुशीला देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा इस अवसर पर मुझे जनरल रावत साहब के साथ बिताए पल याद आए। मेरे द्वारा प्रारंभ अपना वोट अपने गांव अभियान की जनरल साहब ने खूब प्रशंसा की थी।
कांग्रेस ने हमेशा हमारे गौरवशाली जनरल को तमाम अपशब्दों के जरिए कई मौकों पर उनका अपमान किया। ‘सड़क का गुंडा’ कहा। कांग्रेस सदैव सेना के शौर्य पर सवाल उठाती रही है, लेकिन इस बार गढ़वाल की जनता कांग्रेस के इस अपमान का भरपूर जवाब देगी। देश प्रेमियों के लिए जनरल रावत का गांव तीर्थस्थल है। मैं इस मिट्टी को नमन करता हूं जिसने भारत को एक महान लाल दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…